फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   69 people from Ghaziabad sent to home quarantine

होम क्वारंटीन में भेजे गए गाजियाबाद से आए 69 लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
69 people from Ghaziabad sent to home quarantine
गाजियाबाद से ट्रक से पाटी पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप्र के गाजियाबाद में फंसे 69 लोगों को उनके गृह क्षेत्र पाटी पहुंचाया गया। ये लोग पिछले काफी समय से ड्राइविंग, बेकरी व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंदन अधिकारी के प्रयासों से इन लोगों को ट्रक से यहां लाया गया। नैनीताल जिले से लगी वालिग सीमा में चिकित्सकों की टीम ने इन लोगों की स्क्रीनिंग की। किसी का तापमान बढ़ा हुआ नहीं था। सभी लोगों की हालत ठीक पाए जाने पर उन्हें गांवों के लिए भेज दिया गया। मगर प्रशासन ने इन सभी 69 लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी है। उप निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि इन पर नजर रखने के लिए आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स को लगाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

एक आईटीबीपी कर्मी को किया संस्थागत क्वारंटीन
चंपावत। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक कर्मी को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि कुछ समय पूर्व राजस्थान से आए इस आईटीबीपी कर्मी को मामूली खांसी-जुकाम था। उन्हें एहतियात के तौर पर रविवार को आईटीबीपी में बने केंद्र में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed