{"_id":"5803b4784f1c1b691a28f224","slug":"6564-young-men-had-raced-to-464-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले के 6564 युवकों ने लगाई दौड़, 464 रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले के 6564 युवकों ने लगाई दौड़, 464 रहे सफल
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
6564 युवकों ने लगाई दौड़, 464 रहे सफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां सेना भर्ती मेला जारी है। दूसरे दिन रविवार को पिथौरागढ़ जिले के युवकों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 6564 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। तड़के ही भर्ती स्थल पर युवकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। भीड़ नियंत्रण को पुलिस ने खासे इंतजाम किए थे। सोमवार को अल्मोड़ा जिले के युवकों के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
छावनी स्थित फायरिंग रेंज मैदान में चल रही थलसेना भर्ती में दूसरे दिन रविवार को पिथौरागढ़ के युवकों की भर्ती की गई। पिथौरागढ़ जिले के 8198 युवकों ने सेना भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 6564 युवकों ने ही सेना भर्ती में शिरकत की, इसमें 464 युवकों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के भर्ती अधिकारी कर्नल यशपाल ने बताया कि चंपावत और पिथौरागढ़ की भर्ती पिथौरागढ़ बीआरओ द्वारा कराई गई। अब सोमवार से कुमाऊं के अन्य चार जिलों की भर्ती अल्मोड़ा बीआरओ के रिक्रूटमेंट अधिकारी कर्नल बधवार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार सुबह अचानक भर्ती स्थल के मेन गेट पर युवकों की इतनी भीड़ उमड़ी कि गेट का एक पिलर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि किसी युवक और सेना जवानों को चोट नहीं आई। भगदड़ मचने से पुलिस को वहां से युवकों को हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सेना ने फिलहाल टूटे गेट के स्थान पर बेरिकेडिंग लगा दी है।