{"_id":"68826bb95b86215ac8092659","slug":"6559-percent-voting-took-place-in-two-blocks-of-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1026-127061-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत के दो ब्लॉकों में हुआ 65.59 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत के दो ब्लॉकों में हुआ 65.59 प्रतिशत मतदान
Thu, 24 Jul 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के राजकीय पीजी कॉलेज बूथ में मतदान के लिए बारी का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
चंपावत। जिले में प्रथम चरण में लोहाघाट और पाटी ब्लॉक में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 65.59 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। लोहाघाट में सबसे अधिक 67.69 और पाटी में 63.50 प्रतिशत मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग किया। दोनों ब्लॉकों में कुल मत प्रतिशत पिछले बार के मुकाबले 2.03 प्रतिशत गिरा है। पिछले साल 67.62 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बृहस्पतिवार को प्रथम चरण के चुनाव में लोहाघाट और पाटी ब्लॉक के 160 मतदान केंद्रों पर 83,692 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों ब्लॉकों की 143 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 387, बीडीसी सदस्य के 70 सीटों के लिए 239 और जिला पंचायत की छह सीटों के लिए 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है। लोहाघाट ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों के 76 मतदान केंद्रों के 85 मतदान स्थलों पर मतदान हुआ। यहां 38,654 मतदाताओं में से 18,694 महिला और 19,960 पुरुष मतदाता हैं।
ब्लॉक की 59 ग्राम पंचायतों में 158 प्रधान प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं मतदान किया। आठ प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हैं। क्षेत्र पंचायत की 34 में 30 सीटों पर 92 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 487 वार्डों में से तीन सीटों पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। यहां जिला पंचायत सदस्य की तीन में से दो सीटों पर चार प्रत्याशी हैं। एक सीट पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन
पाटी में बीडीसी सदस्य के 135 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद
चंपावत। पाटी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 135 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 84 ग्राम पंचायतों में से 76 में 229 प्रधान प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। आठ ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हैं। ब्लॉक की चार जिला पंचायत सीटों में से तीन पर 16 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। कानीकोट जिला पंचायत पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अब 31 जुलाई को सभी के भाग्य का फैसला होगा। पाटी में 84 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 84 मतदान केंद्रों में 97 मतदान स्थल बनाए गए थे। 604 वार्ड हैं। पाटी में 45,328 मतदाताओं में से 21,245 महिला और 24,083 पुरुष हैं।
महिला और युवा मतदाताओं में दिखा जोश
चंपावत। पाटी ब्लॉक के मतदान स्थलों पर महिला और युवा मतदाता मतदान के लिए उत्साहित नजर आए। कई मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की लाइन अधिक रही। 18 साल की महिला मतदाताओं से लेकर 96 साल की बुजुर्ग मतदाता ने भी मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।
-- -- --
प्रथम चरण के मतदान में 304 दिव्यांग मतदाता रहे शामिल
चंपावत। प्रथम चरण के मतदान के लिए विकासखंड पाटी के आठ मतदान स्थलों बाजगांव, कमलेख, होलीपिपलाती, चौड़ाकोट, सांगों, गागर, चौड़ापिता और रमक में 173 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें 54 महिलाएं, 119 पुरुष रहे। विकासखंड लोहाघाट के नौ मतदान स्थलों में विविल, शिलिंग, ढोराजा, पुल्ला, पाटन पाटनी, मोत्युराज, थूवामोनी, फोर्ती और मझेड़ा पर 131 दिव्यांग मतदाता थे। इनमें 41 महिलाएं, 90 पुरुष मतदाता हैं।
सबसे पहले पहुंची मोलनाजाख की पोलिंग पार्टी
पाटी। पंचायत चुनाव में मतदान के बाद सबसे पहले शाम करीब छह बजे मोलनाजाख की पोलिंग पार्टी पहुंची। मोलनाजाख के पीठासीन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पाटी से 35 किमी की दूर तय कर मतदान स्थल पहुंचे। यहां 374 मतदाताओं में से 132 ने मतदान किया। इसके बाद कनवाड़ की पोलिंग पार्टी पहुंची। क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी मोहम्मद ने बताया कि 296 में से 230 मतदाताओं ने मतदान किया। लोहाघाट ब्लॉक में सबसे पहले कनेड़ी से पोलिंग पार्टी पहुंची।
-- -- -- --
डीएम और एसपी ने किया मतदान स्थलों का निरीक्षण
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीएस खाती और एसपी अजय गणपति ने मतदान स्थलों का दिनभर निरीक्षण किया। बूथों पर जाकर मतदान कार्मिकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। चुनाव के दौरान कहीं भी किसी प्रकार के विवाद नहीं हुआ। डीएम ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान हुआ। एसपी ने बताया कि मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
24सीपीटी 45पी- पाटी ब्लॉक में पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारी मतपेटियां जमा करते। स्रोत : सूचना
24सीपीटी 46पी- पाटी ब्लॉक के भुम्वाड़ी में मतदान करने के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। संवाद
24सीपीटी 47पी-लोहाघाट ब्लॉक में पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारी मतपेटियां जमा कराते। स्रोत : सूचना
-- -
24सीपीटी 30पी- पाटी में 23 साल की दिव्यांग विमला मतदान करती। संवाद
-- -- -
24सीपीटी 31पी-पाटी के मूलाकोट बूथ में 87 वर्षीय प्रेम सिंह मतदान केंद्र में लाठी और सहयोगियों की मदद से मतदान करने पहुंचे। संवाद
24सीपीटी 32पी-पाटी ब्लॉक के परेवा मतदान केंद्र में 83 वर्षीय भगली देवी मतदान के लिए चार किमी पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंची। संवाद
24सीपीटी 33पी- पाटी ब्लॉक के मतदान केंद्र परेवा में 80 वर्षीय बसंती देवी तीन किमी पैदल चलकर मतदान करने पहुंचे। संवाद
24सीपीटी 34पी- पाटी ब्लॉक के पनिया बूथ में 82 वर्षीय जयंती देवी को मतदान के लिए ले जाते युवा। स्रोत : स्थानीय।