फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   65 Year old man attacked by tiger, injured

जंगल गए बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला, जख्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
65 Year old man attacked by tiger, injured
बाघ के हमले से घायल वृद्ध कुंदन सिंह बिष्ट. - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग को बाघ ने हमला कर जख्मी कर दिया। साथ गए युवकों ने शोर मचाकर बाघ को खदेड़कर बुजुर्ग की जान बचाई। घायल को लाते वक्त भी बाघ ने दो बार हमले की कोशिश की, लेकिन युवकों के शोर मचाने पर बाघ ने कदम पीछे खींच लिए। संयुक्त अस्पताल में इलाज के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
मल्ली छीनीगोठ निवासी 65 वर्षीय कुंदन सिंह बिष्ट शुक्रवार सुबह गांव के युवक गोधन सिंह, दीपक जोशी और गणेश दत्त नरियाल के साथ शारदा रेंज के चेला बीट कक्ष 6 के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। वे पेड़ से चारा काट रहे थे कि अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। कुंदन सिंह के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर चारा काट रहे साथ गए तीनों युवक शोर मचाते हुए दौड़कर वहां पहुंचे तो बाघ कुंदन सिंह को छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। हिम्मत कर तीनों युवक घायल बुजुर्ग को उठाकर जंगल से लाए और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि घायल के दोनों बांहों और शरीर पर बाघ के पंजे से घाव थे। इलाज के बाद कुंदन को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
-:: साथ गए युवकों की हिम्मत से बची जान :: टनकपुर। बाघ से हमले से घायल 65 वर्षीय कुंदन सिंह बिष्ट की जान उनके साथ गए तीनों युवकों की हिम्मत से बच पाई है। वरना आज फिर एक और व्यक्ति बाघ का निवाला बन जाता। कुंदन के साथ गए युवक गोधन सिंह, गणेश दत्त नरियाल और दीपक जोशी ने बताया कि घायल कुंदन सिंह के शोर मचाने पर जब वे लोग जैसे शोर मचाते हुए वहां पहुंचे, तो बाघ बुजुर्ग को छोड़कर जंगल की ओर भाग तो गया, लेकिन जब वे लोग घायल वृद्ध को कंधे में उठाकर ला रहे थे तो रास्ते में बाघ ने दो बार और हमले की कोशिश की। उनके शोर मचाने पर बाघ हमला नहीं कर पाया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: आगाह कराने के बाद भी जंगल जाने का जोखिम उठा रहे हैं ग्रामीण ::: " शारदा रेंज के जंगल में बाघों का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। आसपास के गांवों के लोगों को कई बार वन्यजीवों के खतरे से आगाह कराते हुए जंगल न जाने की अपील की जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसके ग्रामीण जंगल में जाने का जोखिम उठा रहे हैं।" -महेश सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज, टनकपुर। 

65 Year old man attacked by tiger, injured
बाघ के हमले से घायल वृद्ध कुंदन सिंह बिष्ट का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी. - फोटो : AMAR UJALA
बाघ के हमले से घायल वृद्ध कुंदन सिंह बिष्ट का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed