फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   64 people benefited from the camp.

Champawat News: शिविर में 64 लोगों को मिला लाभ

Mon, 29 Sep 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
64 people benefited from the camp.
चंपावत। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 64 लोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। सोमवार को शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में लोगों की पंचकर्म, अग्निकर्म, जलौका, ईसीजी, शुगर और बीपी जांच की गई। जांच में हाईपरटेंशन के 32, शुगर के 13, नाड़ी स्वेदन के 11, अग्निकर्म के तीन, मर्म चिकित्सा के 19, जलौका के तीन, कपिंग थैरेपी के चार लोग पाए गए। डाक्टरों ने उनको बीमारियों से संबंधित परामर्श दिया। इस दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, रजोनिवृत्ति, गर्भावस्था परिचर्या, पीसीओडी और वृद्धावस्था जनित विकारों पर सलाह दी गई। जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ.आनंद सिंह गुसाई ने बताया कि शिविर का मुख्य विषय स्वस्थ नारी सशक्त परिवार था। शिविर में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सिंह, आयुर्वेदिक सर्जन डॉ. भास्कर मेंहदीरत्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ सिंह, नाड़ी स्वेदन विशेषज्ञ डॉ. मुंशी लाल, डॉ. लता मेलकानी (एमडी आयुर्वेद), डॉ. उमेश भारती, डॉ. सुमन कनौजिया सहित विशेषज्ञ और फार्मेसी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed