{"_id":"5b1d64d44f1c1bf76e8b762b","slug":"61528653012-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड में लगाई बेरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड में लगाई बेरिकेडिंग
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। खेतीखान रोड पर बनाए गए अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड में बेरिकेडिंग लगाई गई है। बेरिकेडिंग लगाने से कूड़ा सड़क पर नहीं बिखर सकेगा। जिससे लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि 14 वें वित्त के तहत 1.25 लाख रुपये की लागत से बेरिकेडिंग का निर्माण किया गया है। बेरिकेडिंग लगाए जाने से सड़क में कूड़ा नहीं फैल सकेगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को कूड़ा बैरिकेडिंग के अंदर डालने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व कई बार यहां के नागरिकों ने सड़क पर फैले कूड़े को हटाने की मांग की थी। सड़क में कूड़ा फैलने से सबसे अधिक परेशानी पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को हो रही थी। लेकिन अब बेरिकेडिंग होने से समस्या से काफी हद तक निजात मिल गई है।