{"_id":"5af484a74f1c1b05418b9286","slug":"61525974183-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री प्रकाश पंत बनबसा के रास्ते नेपाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री प्रकाश पंत बनबसा के रास्ते नेपाल रवाना
Updated Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राज्य के वित्त, पेयजल एवं स्वच्छता, संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत बृहस्पतिवार देर शाम बनबसा के रास्ते नेपाल के लिए रवाना हो गए।
वह धनगढ़ी में 11 मई को होने वाले अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इससे पहले उनके बार्डर पर पहुंचने पर नेपाल के डिप्टी एसपी करन सिंह धामी, गड्ढाचौकी के थानाध्यक्ष डिगर देव पंत, चैंबर आफ कामर्स के जंग बहादुर मल्ल आदि ने जोरदार स्वागत किया। पंत 11 मई को दोपहर बाद बनबसा स्थित एनएचपीसी अतिथि गृह पहुंचकर भोजन करेंगे, फिर चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। नेपाल रवाना होते समय बार्डर पर शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एलआईयू के हरीश कन्याल के अलावा एसएसबी के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।