{"_id":"5a5a3bf54f1c1bad3f8b4a6a","slug":"61515863029-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे ठप रही बिजली की आपूर्ति, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे ठप रही बिजली की आपूर्ति, लोग परेशान
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले के समूचे पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोहाघाट में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
जिले के लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और चंपावत विकासखंड में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग खासे परेशान रहे। साइबर कैफे, फोटो स्टेट सहित बिजली पर आधारित कार्य बुरी तरह प्रभावित रहे। लोहाघाट में इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 33 केवी लोहाघाट के अनुरक्षण के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी सूचना पहले ही आम लोगों को दे दी गई थी।
विज्ञापन