{"_id":"598b4f344f1c1be7458b4712","slug":"61502302004-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय को मिला प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय को मिला प्रशस्ति पत्र
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहने पर केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून की ओर से विद्यालय को प्रशस्ति पत्र दिया गया। 4 अगस्त को ऋषिकेश स्थित आर्ट ऑफ लीविंग केंद्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून की ओर से विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली को संभाग के सचिव सोमित श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि इस बार दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसके अलावा कार्य सूचकांक में भी विद्यालय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद इस विद्यालय के उम्दा प्रदर्शन पर लोगों ने खुशी जताई है।