{"_id":"680e6463bae616cc2b015e8c","slug":"6000-liters-of-water-will-be-distributed-to-the-villagers-daily-through-tankers-and-pickups-champawat-news-c-230-1-pth1003-127113-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टैंकर और पिकअप से ग्रामीणों को रोज बांटा जाएगा 6,000 लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टैंकर और पिकअप से ग्रामीणों को रोज बांटा जाएगा 6,000 लीटर पानी
Sun, 27 Apr 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में पानी लेकर पहुंचे जल संस्थान के टैंकर से पानी भरते ग्रामीण । संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पेयजल किल्लत को देखते हुए रविवार से जल संस्थान ने बेलपट्टी क्षेत्र के ग्रामीणों को टैंकर से पानी बांटना शुरू कर दिया है। रोजाना जल संस्थान का टैंकर और एक पिकअप ग्रामीणों को 6000 लीटर पानी बांटेगा। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है।
गंगोलीहाट विकासखंड के अधिकांश बेलपट्टी क्षेत्र के गांवों में पानी का संकट वर्ष भर बना रहता है। गर्मी के मौसम में यह संकट विकराल रूप ले लेता है। इस साल भी पानी की किल्लत शुरू हो गई है। इसको देखते हुए जल संस्थान पानी बांट रहा है। रविवार को टैंकर के जरिये मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर टिम्टा के पास मुनखोली गांव के 25 परिवारों को टैंकर से पानी बांटा गया। इसके अलावा पिकअप से चहज, ड्यूलहरकोट, निग्लटी और जरमाल गांव में बारी-बारी से पानी बांटा जाएगा।
जल संस्थान के जेई रूपेश आर्या ने बताया कि अब टैंकर और एक पिकअप से रोजाना लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां भी पानी की दिक्कत रहेगी और मांग के अनुसार संबंधित गांवों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
तेजी से चल रहा आधुनिक पाइपलाइन बिछाने का काम
चंपावत। नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास अभिकरण (यूयूएसडीए) पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इस परियोजना से नगरवासियों को भविष्य में निरंतर और बेहतर जलापूर्ति मिलेगी।
यूयूएसडीए ने लालुवापानी रोड, कनलगांव रोड, गोरलचौड़ रोड सहित अन्य आंतरिक सड़कों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है। लालुवापानी रोड से सेलाखोला डायवर्जन और गोरालचौड़ रोड पर हाइड्रो टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। कनलगांव रोड पर हाइड्रो टेस्टिंग का कार्य पांच मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़कों पर अस्थायी बहाली जीएसबी सामग्री लगाकर कर दी गई है। लालुवापानी रोड के कुछ हिस्सों में स्थायी बहाली कार्य जारी है। यूयूएसडीए मीडिया प्रभारी मुकेश पचौली ने बताया कि सभी सड़कों का पूर्ण बहाली कार्य मानसून से पूर्व समाप्त कर देने का लक्ष्य रखा गया है।
नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्य स्थलों पर नियमित रूप से जल छिड़काव किया जा रहा है। सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है और गड्ढों की भराई और अस्थायी मरम्मत के लिए टीमें लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई कर रही हैं।