फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   6 more persons shifted home quaranteen from instituational quaranteen

छह और संस्थागत क्वारंटीन लोगों को होम क्वारंटीन शिफ्ट किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
6 more persons shifted home quaranteen from instituational quaranteen
योग करते चंपावत के राहत केंद्र में रखे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में संस्थागत क्वारंटीन की संख्या लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को छह और संस्थागत क्वारंटीन को होम क्वारंटीन शिफ्ट कर दिया गया है। अब संस्थागत क्वारंटीन लोगों की संख्या 61 रह गई है। इससे पूर्व शिफ्ट किए गए लोगों को चिकित्सा टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिफ्ट किए गए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और होम क्वारंटीन के सभी निर्देशों के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन के कारगर अनुपालन के लिए गांवों के स्तर पर टीमें बनाई हैं, जो उन पर नजर रख रही हैं।
वहीं चंपावत जिले में अब होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों की तादाद 4894 हो गई है। टनकपुर में एक व्यक्ति अब भी आइसोलेशन में है। चंपावत जिले में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के कारगर पालन से अभी तक कोरोना से संक्रमित होने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले से भेजे गए सभी 26 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं चंपावत के राहत केंद्रों में रखे गए लोगों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि सभी लोग स्वस्थ हैं। राहत केंद्र के लोगों को अवसाद से बचाने और सकारात्मता का संदेश देने के लिए योगाभ्यास और सत्संग का सहारा ले रहे हैं। योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी योगासान और ब्रहमकुमारी की प्रभारी सिस्टर ज्योति सत्संग की सीख दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed