{"_id":"6592f1abdd8fc3390e09d988","slug":"59-lakhs-in-the-accounts-of-142-beneficiaries-under-pm-awas-yojana-champawat-news-c-229-1-shld1009-4416-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम आवास योजना में 142 लाभार्थियों के खाते में आए 59 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम आवास योजना में 142 लाभार्थियों के खाते में आए 59 लाख
Mon, 01 Jan 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास देने के लिए 142 लाभार्थियों के खाते में 59 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। सोमवार को सीडीओ संजय कुमार सिंह ने डीबीटी के माध्यम से 142 लाभार्थियों के बैंक खाते में 59 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 60 हजार, द्वितीय किस्त में 40 हजार और तृतीय किस्त 30 हजार, तीनों प्रकार की किस्तों को हस्तांतरित किया गया।
सीडीओ ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सरकार की अन्य योजनाओं में भी लाभान्वित किया जाता है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस संयोजन, विद्युत संयोजन, पेयजल संयोजन जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएं भी लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाती हैं। सीडीओ ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित किए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि यह धनराशि एक साथ सभी लाभार्थियों के खाते में कुछ ही सेकेंड में जमा हो जाती है। इससे उन्हें किसी कार्यालय, बैंक या अधिकारी के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।