Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रोपवे निर्माण में विलंब पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

रोपवे निर्माण में विलंब पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
रोपवे निर्माण में विलंब पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण में देरी पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने पर्यटन विभाग और कार्यदायी कंपनी के प्रतिनिधियों से नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द रोपवे का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रोवपे निर्माण को लेकर तहसील में हुई बैठक में एसडीएम ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि तीन साल बाद भी रोपवे का निर्माण नहीं हो पाया है और अब भी निर्माण शुरू नहीं किया गया है। निर्माण में किसी भी तरह की बाधा के लिए प्रशासन से मदद ली जा सकती है, लेकिन निर्माण कार्य जल्द तेजी से शुरू करें। एसडीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी से रोपवे का निर्माण शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन


कार्यदायी पूर्णागिरि रोपवे कंसट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने बताया कि वन विभाग से भूमि हस्तांतरण में एक साल का समय लग गया। वहीं निर्माण स्थल की पुन: स्वैल टेस्टिंग कराई गई है। रोपवे निर्माण का डिजाइन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वैल टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। बैठक में तहसीलदार खुशबू पांडेय, जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी, एआरटीओ वीके सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, रोपवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि अजय आहूजा, विजय, रोहित मिश्रा, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी मौजूद थे।

ऐसा बनेगा प्रस्तावित रोपवे
मां पूर्णागिरि धाम में ज्वाला मंदिर से काली मंदिर तक 900 मी. लंबे रोपवे का निर्माण होना है। स्विट्जरलैंड की तकनीकी पर यह रोपवे देश में अपनी तरह का पहला रोपवे होगा। रोपवे बनने से मां पूर्णागिरि धाम का सफर सात किमी. कम होगा और दर्शन करने में तीन घंटा समय की बचत होगी। सुुरक्षा तकनीक के लिहाज से यह दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ रोपवे होगा। डबल रोप पर चलने वाली ट्रॉलियों में एक बार में 80 और एक घंटे में एक हजार यात्री आवाजाही कर सकेंगे।


आपातकालीन स्थिति से निपटने के लि रोपवे में यूरोपियन सेफ्टी तकनीक का प्रयोग होगा। इसमें रोपवे के ठीक ऊपर एक और अतिरिक्त रोपवे लगेगी जिससे आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित उतारा जाएगा। इसके अलावा ऊपर से नीचे की तरफ भी अतिरिक्त रोपवे लगाई जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को जमीन पर सुरक्षित उतारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed