{"_id":"5c3ccf0cbdec227357413ec3","slug":"51547489036-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के उतरायणी मेले में चंपावत की बाल मिठाई का जायका जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के उतरायणी मेले में चंपावत की बाल मिठाई का जायका जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पिछले महीने गाजियाबाद के कौतिक मेले में धूम मचाने के बाद चंपावत की प्रसिद्ध बाल मिठाई ने बरेली (उत्तर प्रदेश) में चल रहे उत्तरायणी मेले में दस्तक दी है।
चंपावत के तिवारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के स्वामी और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के प्रतिष्ठान की ओर से मेले में तीन दिन तक बाल मिठाई का स्टॉल लगाया गया। बरेली की उत्तरायणी मेला कमेटी के निमंत्रण पर 12 जनवरी से लगे इस स्टॉल में बाल मिठाई की खूब मांग रही। तीन दिन में तीन क्विंटल से अधिक बाल मिठाई की बिक्री हुई।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम, वित्त मंत्री प्रकाश पंत सहित कई गणमान्य लोगों ने उत्तरायणी मेले में लगे चंपावत की बाल मिठाई के स्टॉल का निरीक्षण किया और मिठाई का स्वाद चखा। स्टॉल प्रतिनिधि सुभाष जोशी और राजेश चौबे ने लोगों को बाल मिठाई की खूबियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
बताते चलें कि तिवारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट की ओर से बीते तीन दशक से बरेली में उत्तरायणी मेले में स्टॉल लगाया जा रहा है। इसके अलावा नई दिल्ली में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले, लखनऊ, गाजियाबाद, मुंबई सहित कई जगहों पर होने वाले उत्सवों में यहां की बाल मिठाई खूब पसंद की जाती है।