{"_id":"5baa66a1867a557f6d0b0317","slug":"51537894049-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मंगलवार को एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों एवं संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को नवरात्र से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
तय हुआ कि नवरात्र मेले में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच टैक्सी यूनियन की 30 जीपें चलेंगी। वहीं यात्रियों के निजी वाहनों को भी पार्किंग क्षमता के अनुरूप भैरव मंदिर तक जाने दिया जाएगा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। फोर्स के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाएगी। इसके अलावा मंदिर समिति को ही पथ प्रकाश की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई है।
एआरटीओ रश्मि भट्ट ने टैक्सी यूनियन को नियमानुसार वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए। वाहनों में ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड एवं यातायात नियमों का किसी भी तरह का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, एई लोनिवि एपीएस बिष्ट, कोतवाल अरुण वर्मा, जेई विद्युत परमिंदर सिंह, ईओ जयवीर सिंह राठी, मंदिर समिति सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट आदि थे।