फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मलवा आने से दस घंटे बंद रहा टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में यातायात

मलवा आने से दस घंटे बंद रहा टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में यातायात

Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
मलवा आने से दस घंटे बंद रहा टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में यातायात
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-चंपावत बारहमासी सड़क पर तीन स्थानों पर मलबा आने से करीब दस घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


लगातार बारिश से टिप्पन टॉप और अमरू बैंड में मलबा हटाकर सड़क खोलते ही फिर मलबा आने से सड़क बंद होती रही। दोपहर तीन बजे तक भी सड़क नहीं खुल पाई थी।

मंगलवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर अमरू बैंड में भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इससे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गये।


सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल के साथ अन्य अधिकारी और कार्यदायी एनएच विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। एसडीएम गर्ब्याल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा और पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। मलबा हटाकर सड़क खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed