{"_id":"5b3672454f1c1b2b428b762d","slug":"51530294853-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको समान रूप से न्याय दिलाना प्राधिकरण का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको समान रूप से न्याय दिलाना प्राधिकरण का उद्देश्य
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यू माडर्न इंटर कॉलेज में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन मोहम्मद याकूब ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा भी दिलाई।
शासकीय अधिवक्ता गुणानंद थ्वाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों की जानकारी दी। आलोक पांडेय ने आपराधिक वादों तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की कानूनी जानकारियां दी।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक आरपी खंडूरी ने छात्रों को संदेश दिया कि अपनी पुस्तकों से प्यार करें। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के डॉ. मुकेश जोशी, निर्भया प्रकोष्ठ की मीनू पंत, नशा हटाओ, जीवन बचाओ के संयोजक सामश्रवा आर्य, पीएलवी प्रकाश जोशी, फणींद्र पांडेय आदि ने भी नशा उन्मूलन पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर लोगों का बीपी और शुगर जांची गई तथा दवाएं भी वितरित की गई, जबकि समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का संचालन शासकीय अधिवक्ता रमेश उप्रेती ने किया। इस मौके पर नंदन सिंह तड़ागी, भुवन पुनेठा, घनश्याम पांडेय, दीपक सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।