{"_id":"5aff19324f1c1b5a798b4dac","slug":"51526667570-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा को सुगम श्रेणी में दर्शाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा को सुगम श्रेणी में दर्शाने पर जताई नाराजगी
Updated Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी देवीधुरा के शिक्षकों ने स्कूल को सुगम श्रेणी में दर्शाने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर विद्यालय के कोटिकरण को सही करवाने की मांग की है। चार सूत्रीय मांगों के ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानाचार्य की ओर से कोटिकरण मानकों के अनुसार विद्यालय को 27 अंक प्रदान किए गए थे, ब्लाक समिति और एसडीएम पाटी ने 30 अंक प्रदान किए थे।
शिक्षकों का कहना है कि जीआईसी देवीधुरा अपने खंड से 16 किमी दूर स्थित है, जहां ब्लाक मुख्यालय, ट्रेजरी, ंएसडीएम, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, स्टेट बैंक आदि की कोई सुविधा न होते हुए भी इसे सुगम बताया गया है। इसके विपरीत ब्लाक मुख्यालय के आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पाटी उक्त सभी सुविधाएं होने और इसके आसपास 10 अन्य विद्यालय भी हैं, लेकिन उसे दुर्गम दर्शाया गया है। उनका कहना है कि 2008 के कोटिकरण में भी विद्यालय को सुगम श्रेणी में दिखाया गया था। शिक्षकों ने इस त्रुटिपूर्ण कोटिकरण को संशोधित कर विद्यालय को दुर्गम श्रेणी प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सहायक अध्यापक भुवन चंद्र जोशी, कुंदन राम, मनोज कुमार, दिनेश चंद्र जोशी, शकुंतला बोहरा, नर सिंह, लीला अटवाल, भैरव नाथ महंत, चंद्र सिंह, बसंत बल्लभ जोशी आदि शामिल थे।