फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जन हित व वन हित में डंपिंग जोन में मिट्टी डालने की गुहार

जन हित व वन हित में डंपिंग जोन में मिट्टी डालने की गुहार

Wed, 14 Feb 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
जन हित व वन हित में डंपिंग जोन में मिट्टी डालने की गुहार

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान निर्धारित डंपिंग जोन में मलबा नहीं डाले जाने से नाराज स्वांला क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जन हित और वन हित में निर्धारित डंपिंग जोन में मलबा और मिट्टी डालने की गुहार लगाई है।

स्वांला के सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम भट्ट, ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, उप प्रधान भगवती देवी, वन पंचायत सरपंच डीएन भट्ट और अन्य ग्रामीणों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्वांला गांव राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन दिशाओं से घिरा हुआ है। जिस कारण निर्माणदायी कंपनी की ओर से वन पंचायत की भूमि में मलबा डालने से दिक्कतें पैदा हो रही हैं। उन्होंने वन पंचायत की ओर से बस्टिया स्वांला सरहद मिलान पर सातखोली तोक, जुगला खोला तोक, डोबरी मोड़, भूसा गोदाम से आगे त्रिशूल तोक, मिलान गधेरे, विश्राम घाट तोक की भूमि डंपिंग जोन के लिए उपलब्ध कराए जाने पर सहमति जताते हुए इन्हीं स्थानों में मलबा डालने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि डोबरी मोड़ तोक में वन पंचायत स्वांला की भूमि में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के भवन बनाएं हैं तथा कुछ लोगों ने निर्माण सामग्री एकत्र की हुई है। इस स्थल पर डंपिंग जोन बनाया जाना बेहद जरूरी है। ताकि बाद में वन पंचायत को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों के शिकायत को संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने राजस्व उप निरीक्षक को मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed