फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अस्थायी गैंग करेंगी सड़कों का रखरखाव

अस्थायी गैंग करेंगी सड़कों का रखरखाव

Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी गैंग करेंगी सड़कों का रखरखाव

विज्ञापन
चंपावत। विभिन्न विभागों में अनुसेवक और चौकीदार पदों में आउट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती के बाद अब सड़कों के रखरखाव के लिए भी आउट सोर्सिग के माध्यम से गैंग की तैनाती की जाएगी। जिले में लोक निर्माण विभाग के पांच राज्य मार्गों के रखरखाव के लिए आउट सोर्सिग से मेट और बेलदार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से आउट सोर्सिंग के लिए नरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी को अधिकृत किया गया है।

जिले में धूनाघाट-भिंगराड़ा-तलाड़ी मोटर मार्ग, खेतीखान-नरियालगांव-चंपावत मोटर मार्ग, चंपावत-मंच-तामली मोटर मार्ग, लोहाघाट-बाराकोट मोटर मार्ग और चौमल्ला-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग में रखरखाव कार्य के लिए आउट सोर्सिंग से अस्थायी गैंग में मेट और बेलदार पदों के लिए भर्ती की जा रही है। लोनिवि के निर्माण खंड लोहाघाट और प्रांतीय खंड चंपावत की ओर से अधिकृत आउट सोर्सिंग एजेंसी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्थायी गैंग में सेवा करने के इच्छुक 18 वर्ष से 42 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी स्थायी निवास, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर, आठवीं कक्षा उत्तीर्ण का शैक्षिक प्रमाण पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, बीस रुपये के स्टांप पेपर और आरक्षण प्रमाण पत्र सहित 21 जनवरी तक एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेलदार को मेट को आठ हजार रुपये से 9250 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसबी गुरिल्लाओं को मिलेगी नियुक्ति में वरीयता
चंपावत। आउट सोर्सिंग एजेंसी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मेट और बेलदार पदों में नियुक्ति के लिए एसएसबी के प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्लाओं को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए लागू आरक्षण का पालन किया जाएगा। कार्य की प्रगति को देखते हुए अनुबंध को आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed