फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग:चूका से आगे सड़क के काम पर संशय के बादल

टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग:चूका से आगे सड़क के काम पर संशय के बादल

Sun, 07 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग:चूका से आगे सड़क के काम पर संशय के बादल

विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मोटर मार्ग को लेकर अब असमंजस की स्थिति है। पंचेश्वर बांध के चलते रूपालीगाड़ के आगे की सड़क पर सवाल उठ रहे हैं, तो धांधली की पुष्टि के बाद चूका से रूपालीगाड़ तक की सड़क खतरे में पड़ गई है। मामला अदालत में विचाराधीन है। न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने के साथ ही नए टेंडर न करने के आदेेश दिए हैं। देहरादून जिला न्यायालय में अब मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी।

निर्माणाधीन टीजे मोटर मार्ग में ठुलीगाड़ से रूपालीगाड़ तक के 55 किलोमीटर हिस्से में ही काम होना है। इससे आगे रूपालीगाड़ से जौलजीबी तक का काम पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ होने तक के लिए लटका हुआ है। ठुलीगाड़ से चूका तक का 67 करोड़ रुपये का पहला हिस्सा (पैकेज) 17.875 किलोमीटर की कटिंग का काम 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है।
विज्ञापन


जबकि 123 करोड़ रुपये की लागत से चूका से रूपालीगाड़ तक 24.40 किमी का दूसरा पैकेज का काम निविदा में धांधली के चलते बीच में ही लटक गया है। दूसरे पैकेज में करीब 10 किमी की कटिंग सहित कुछ अन्य कार्य हुआ है। जांच में धांधली की पुष्टि के बाद शासन ने अगस्त में काम रोकने के साथ ही निविदा निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके चलते पिछले साल 25 अगस्त से काम बंद है। ठेकेदार मै.दिलीप सिंह अधिकारी ने देहरादून जिला न्यायालय में याचिका दायर की। जिस पर अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने के साथ ही फिलहाल नए टेंडर नहीं कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धांधली और उसके बाद के घटनाक्रम से चार महीने से अधिक समय से निर्माण कार्य लटका है। इससे नेपाल से लगे गांव और सशस्त्र सीमा बल की यहां स्थित बार्डर आउटपोस्ट को सड़क सुविधा का लाभ मिलने में अधिक समय लगने का अंदेशा बढ़ गया है।
कोट
देहरादून जिला न्यायालय में 2 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 31 जनवरी तय की है। अदालत के आदेश के क्रम में चूका-रूपालीगाड़ पैकेज में यथा स्थिति बनी हुई है। 25 अगस्त से इस पैकेज पर काम बंद है।

बीसी पंत, अधिशासी अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, टनकपुर।

जल्द शुरू होगा पुल का काम
टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग में रूपालीगाड़ तक एक पुल निर्मित होना है। इस पुल को अवस्थापना विकास विभाग बनाएगा। लधिया नदी पर बनने वाला यह पुल करीब 690 मीटर स्पान का होगा। पुल की निविदा हो चुकी है। और एक माह के भीतर पुल का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed