{"_id":"59fa07554f1c1b87698b8c44","slug":"51509558101-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंगराकोट घटिया सड़क निर्माण की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंगराकोट घटिया सड़क निर्माण की जांच होगी
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बिंगराकोट के ग्रामीणों ने गांव में बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है। निर्माण की जांच की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। गांव के लोगों ने खुली बैठक कर घटिया गुणवत्ता की जांच कराने का निर्णय लिया है। एसडीएम अनिल गर्ब्याल का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण नवीन चंद्र, मान सिंह, गिरीश, जीवन, नीरज कुमार, हरीश राम, देव राम, मदन राम, भैरव दत्त, सुरेश चंद्र, त्रिलोचन शर्मा, भैरवी, गंगा देवी आदि ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में खुली बैठक कर सर्वसम्मति से बिंगराकोट की सड़क में घटिया गुणवत्ता की जांच कराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग के निर्माण में कार्यदायी संस्था गुणवत्ताविहीन कार्य कर रही है। दीवारों एवं कॉजवेे निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। दीवारों का फाउंडेशन मानक से कम तथा कॉजवे निर्माण में सरिया का प्रयोग नही हो रहा है। आरोप लगाया है कि अनेकों बार शिकायत करने पर भी विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। निर्माण में मकान के पास की दीवारों को ज्यादा मात्रा में काटे जाने के कारण आवासीय मकानों को खतरे का भी अंदेशा जताया है।