{"_id":"601d89078ebc3e4a11498323","slug":"50-thousand-fine-imposed-on-five-dumpers-caught-in-overloading-tanakpur-news-hld413721029","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग में पकड़े गए पांच डंपरों पर लगाया 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग में पकड़े गए पांच डंपरों पर लगाया 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी रोड से ओवरलोड खनिज ढुलान में पकड़े पांच वाहनों का चालान काट प्रशासन ने वाहन मालिकों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत रियासीबमन और मोस्टा क्षेत्र में खनन हो रहा है। इससे डंपर और शक्तिमान वाहन खनिज सामग्री का ढुलान कर रहे हैं। खनिज ढो रहे वाहनों में ओवरलोडिंग की शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार शाम एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और नायब तहसीलदार पिंकी आर्या ने वाहनों की चेकिंग की तो पांच वाहनों में ओवरलोड खनिज लदा मिला। इस पर पांचों वाहनों के चालान काटे गए।
एसडीएम ने बताया कि पांचों वाहनों पर 50 हजार जुर्माना लगाया गया है। निर्माणाधीन सड़क बनवा रहे पीआईयू विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी ने राज्य के प्रमुख सचिव और परिवहन सचिव से खनिज ढुलान कर रहे वाहनों में ओवरलोडिंग की शिकायत की है। उनका कहना है कि ओवरलोड खनिज ढुलान से ठुलीगाड़ से चूका के बीच बन रही सड़क को खासा नुकसान पहुंच रहा है। एसडीएम ने बताया कि एआरटीओ और पुलिस को खनिज ढो रहे वाहनों में ओवरलोडिंग पर नजर रख कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।