फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   47 lakhs received for purchasing bicycles for girl students

Champawat News: छात्राओं के लिए साइकिल खरीद मद में मिले 47 लाख

Wed, 24 Apr 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
47 lakhs received for purchasing bicycles for girl students
ललित मोहन गहतोड़ी
विज्ञापन

चंपावत। जिले में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा नौ में पढ़ने वाली 1600 से अधिक छात्राओं के लिए साइकिल और एफडी के लिए विभाग में धनराशि मिल गई है। इस योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्र की छात्राओं के नाम चार साल के लिए एफडी की जाती है। मैदानी क्षेत्र की छात्राओं को साइकिल दी जाती है।
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 1670 से अधिक छात्राओं के लिए 47 लाख से अधिक राशि विभाग को जारी हो गई है। इस राशि को ब्लाॅक के माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौ छात्राओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों की छात्राओं को विभाग की ओर से साइकिल दी जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 2850 रुपये डीबीटी के जरिये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

योजना का लाभ दिए जाने के लिए ब्लाक स्तर पर विद्यालयों में अध्ययनरत स्कूली बालिकाओं के आधार कर्ड जमा किए जा रहे हैं। योजना के तहत जिले में बालिकाओं की संख्या के हिसाब से ब्लाकों को धनराशि जारी कर दी गई है। पहाड़ी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययन कर रहीं बालिकाओं के लिए साइकिल और एफडी दोनों विकल्प होंगे। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को साइकिल अनिवार्य रूप से लेनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौ में अध्ययनरत 1670 से अधिक बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए 47 लाख से अधिक की राशि मिली है। ब्लाॅक के माध्यम से सभी लाभार्थियों के खाते में धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। -- मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed