{"_id":"5c0ff68bbdec224163422c2a","slug":"41544550027-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत हुई साक्षात्कार प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत हुई साक्षात्कार प्रक्रिया
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड चंपावत, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी से ऑनलाइन ऋण आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार में जिला उद्योग केंद्र से 58, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चंपावत के 43, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के लिए ऑनलाइन प्राप्त 31 आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिला उद्योग केंद्र के 37, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चंपावत के 30, खादी आयोग हल्द्वानी के 23 आवेदन बैंकिंग स्वीकृति के लिए अग्रसारित किए गए।
साक्षात्कार में समिति के अध्यक्ष सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीना बोरा, समिति के सदस्य लीड बैंक अधिकारी अरुण चंद्र जोशी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, खादी आयोग के सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या, प्रबंधक जीबी जोशी, सहायक सांख्यकीय अधिकारी एमएस जीनशा आदि शामिल रहे।