फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिला अस्पताल की डॉ.रजनी शर्मा ने नौकरी छोड़ी

जिला अस्पताल की डॉ.रजनी शर्मा ने नौकरी छोड़ी

Sat, 29 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की डॉ.रजनी शर्मा ने नौकरी छोड़ी
मेडिकल कॉलेजों - फोटो : amar ujala
चंपावत। जिला अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. रजनी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफा स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा है। राजस्थान निवासी डॉक्टर के इस्तीफे की वजह पारिवारिक बताई गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. रजनी शर्मा ने जिला अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य महानिदेशक को इस्तीफा भेज दिया है। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इस साल अप्रैल में राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए उनका चयन हुआ था। उन्हें पहली तैनाती चंपावत जिला अस्पताल में मिली थी।
विज्ञापन


चंपावत को जल्द मिलेगा फिजीशियन
चंपावत। जिले में फिजीशियन की जल्द ही तैनाती होगी। सीएमएस डॉ. जोशी ने बताया कि चंपावत जिला अस्पताल के लिए 14 सितंबर को तीन साल के बांड वाले फिजीशियन डॉ. अजय कुमार की तैनाती की गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभूति नारायण साह को भी यहां भेजा जा रहा है। दोनों डॉक्टर अगले महीने कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस साल जुलाई में भी ऊधमसिंह नगर जिले के एक फिजीशियन का स्थानांतरण यहां के लिए किया गया था, लेकिन उन्होंने चार्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन


चंपावत जिले में नौ विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली
फिजीशियन, निश्चेतक, कार्डियोलॉजिस्ट, गायनाकोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, मनोचिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed