फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर-चंपावत हाइवे पर दिखा बाघ, दहशत

टनकपुर-चंपावत हाइवे पर दिखा बाघ, दहशत

Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत हाइवे पर दिखा बाघ, दहशत

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
टनकपुर-चंपावत हाइवे किनारे बृहस्पतिवार सुबह अचानक बाघ के दिखाई देने से मार्निंगवॉक कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। बाघ दिखाई पड़ते ही लोगों ने भागकर जान बचाई और वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही बाघ जंगल के अंदर जा चुका था। वन विभाग ने लोगों से जंगल में प्रवेश न करने के साथ ही जंगल से गुजरने वाले मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।


हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज जंगल में लंबे समय से बाघ घूम रहे हैं। एक साल के अंदर चार महिलाओं को मौत के घाट उतार चुके बाघ अब भी आसपास के जंगलों में ही हैं। पिछले दिनों बस्तिया के पास किरोड़ा रोखड़ में दो बाघ दिखाई देने के बाद फिर एक बाघ टनकपुर-चंपावत एनएच किनारे दिखाई पड़ने से दहशत फैल गई। बृहस्पतिवार सुबह कई लोग ककरालीगेट से आगे टनकपुर-चंपावत हाइवे पर मार्निंगवॉक कर रहे थे कि सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि वन की टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक बाघ जंगल के अंदर जा चुका था। वन क्षेत्राधिकारी रजवार ने लोगों से जंगल में प्रवेश न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed