{"_id":"5a5b92114f1c1b6c268b4639","slug":"41515950609-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में कम हो गए शहरी मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में कम हो गए शहरी मतदाता
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पांच वर्ष में आबादी में इजाफा हुआ है। गांवों की अपेक्षा शहर में जनसंख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन शहरी मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय कम हो रही है। इस साल अप्रैल में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची के आंकड़े तो यही संकेत करते हैं। पहाड़ की दो नगर निकाय में ही 1126 वोटर कम हो गए हैं।
चंपावत जिले में चार नगर निकाय हैं। चंपावत व टनकपुर नगर पालिका और लोहाघाट व बनबसा नगर पंचायतें हैं। जिला मुख्यालय की नगर पालिका में वार्डों की संख्या सात से बढ़कर इस बार नौ हुई। सहायक जिला निवार्चन अधिकारी पंचस्थानी का अतिरिक्त कार्य देख रहे डीपीआरओ सुरेश बेनी ने बताया कि 2013 में यहां कुल 6901 मतदाता थे। जो अब घटकर 6333 रह गए हैं।
लोहाघाट नगर पंचायत में 2013 में 5304 मतदाता थे, जो अब घटकर 4746 रह गए हैं। वहीं टनकपुर नगर पालिका में पिछले चुनाव में 10680 वोटर थे। यहां दो नए वार्डों के मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं दिए जाने से अभी वोटरों की संख्या फाइनल नहीं हुई है। जबकि 4416 मतदाताओं वाली बनबसा नगर पंचायत में पहली बार नगर निकाय के चुनाव होंगे। यहां इस वक्त 4416 मतदाता हैं।
विज्ञापन
निकाय का नाम 2013 में मतदाता 2018 में मतदाता
चंपावत 6901 6333
लोहाघाट 5304 4746
टनकपुर 10680 (सूची फाइनल नहीं)
बनबसा नगर पंचायत नहीं थी 4416
बाक्स
फोटोयुक्त सूची की सुगबुगाहट से कम हुए मतदाता!
विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची भी फोटोयुक्त बनाए जाने की सुगबुगाहट थी। मगर बाद में यह कवायद पूरी नहीं हो सकी थी।
पंचस्थानी विभाग का कहना है कि फोटोयुक्त सूची की सुगबुगाहट से इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के शहरों में रहने वाले अधिकांश लोगों ने अपने नाम को इससे अलग कर लिया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता थे, जो गांव और शहर दोनों जगहों की मतदाता सूची में शामिल होते थे।