फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा बैराज से हटा रेडअलर्ट

शारदा बैराज से हटा रेडअलर्ट

Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
शारदा बैराज से हटा रेडअलर्ट

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी और बैराज पर चार माह से चला आ रहा रेडअलर्ट समाप्त हो गया है। आठ माह से शारदा नदी तट पर आने जाने में लगी रोक सोमवार से हट जाएगी। रेडअलर्ट हटने से नदी तट पर सब्जी उगाने वालों व छान मजदूरों को राहत मिल जाएगी।

अंग्रेजी शासनकाल से ही मानसून काल में 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा बैराज पर रेडअलर्ट जारी किया जाता है। इस बीच आमजन को नदी तट और नदी में जाने की मनाही रहती है। नदी तट पर छान लागने वाले मजदूरों, पालेज (सब्जी उगाने वाले) वालों को भी नदी किनारे से सुरक्षित स्थानों में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


रेडअलर्ट के दौरान यूपी सिंचाई विभाग का बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स द्वारा उत्तराखंड और यूपी प्रशासन को नदी के जलस्तर की हर घंटे की रिपोर्ट भेजी जाती है। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से अधिक होने पर सुरक्षा के लिए बैराज पर वाहनों, रिक्शा-तांगों के संचालन पर रोक लगा दी जाती है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी के जलस्तर पर विभाग के विशेषज्ञों की नजर रहती है। बरसात में नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम होने लगा है शारदा नदी का जलस्तर
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जल स्तर तेजी से घटने लगा है। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर 14237 क्यूसेक रहा। जबकि इस वर्ष 10 अगस्त को नदी का जलस्तर सर्वाधिक 282101 क्यूसेक पहुंच गया था। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य जनवरी से मध्य फरवरी के बीच नदी का जलस्तर सबसे कम करीब तीन से साढ़े तीन हजार क्यूसेक के बीच रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed