{"_id":"598df3f14f1c1ba43b8b47a3","slug":"41502475249-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में नामित अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में नामित अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। भारत मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिले के कुछ स्थानों पर 12 तथा 13 अगस्त को अत्यधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने आपदा बचाव में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने तथा 24 घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी तहसीलदारों, कानूनगो, पटवारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर तैनात रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने पर उसकी सूचना तहसील और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को किसी भी दशा में मोबाइल बंद न रखने तथा आसपास की पुलिस चौकियों, थानों से निरंतर संपर्क में बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जनता से वर्षाकाल में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।