{"_id":"594ea71f4f1c1b2d438b46b6","slug":"41498326815-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लायंस क्लब की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पांच सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। भोजीपुरा (बरेली) के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में लायंस क्लब की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष अजय ठाकुर और डा. ललित सिंह ने किया। सांस रोग विशेषज्ञ डा. ललित सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अमित, बालरोग विशेषज्ञ डा. अतुल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. स्फूर्ती, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.सौरभ, फिजीयोथेरेपिस्ट डा.आशीष चौहान ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण और इलाज किया। शिविर में त्वचा और हड्डी रोगों के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी को निशुल्क दवाएं भी दी गई। इस दौरान क्लब सदस्य पवन मित्तल, भूपाल भट्ट, सत्यनारायण गोयल, जगजीत सिंह गांधी, पवन अग्रवाल, कंचन सिंह यादव आदि मौजूद थे।