फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   40 decorative poles installed in the city at a cost of 23.94 lakhs

Champawat News: शहर में 23.94 लाख की लागत से लगे 40 सजावटी पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
40 decorative poles installed in the city at a cost of 23.94 lakhs
चंपावत में नगरपालिका की ओर से लगाई गई लाइट। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पथ प्रकाश और नागरिकों की सुविधा के लिए 40 सजावटी विद्युत पोल लगाए गए हैं। पथ प्रकाश के लिए नियमित स्ट्रीट लाइटों के अतिरिक्त लगाए गए सजावटी पोलों से पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ दुकानदारों को सुविधा हो रही है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से 23.94 लाख रुपये की लागत से नगर क्षेत्र, गोल्ज्यू मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पोल लगे हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा एवं लोगों को रात्रि के समय सुविधा को देखते हुए पोल लगाए गए हैं। इनमें बिजली की कम खपत करने वाले एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। तारों को भूमिगत किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में भी भविष्य में सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से नगर क्षेत्र में अंधकार वाले स्थानों के साथ साथ गोल्ज्यू मंदिर, बाजार क्षेत्र व अन्य स्थानों पर सजावटी पोल लगाए गए हैं जिससे पैदल एवं रात्रि के दौरान आवाजाही करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed