{"_id":"667c61b012c69b0f3902c304","slug":"37-kilometer-run-for-treatment-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109611-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इलाज के लिए 37 किलोमीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इलाज के लिए 37 किलोमीटर की दौड़
Thu, 27 Jun 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत नौलापानी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव के लोगों को इलाज के लिए पांच किलाेमीटर पैदल दौड़ लगानी पड़ती है और 32 किमी वाहन से टनकपुर अस्पताल जाना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर इलाज की कोई सुविधा नहीं होने स लोगों को 37 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्राम पंचायत में करीब पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नजदीक में चल्थी अस्पताल हैं, लेकिन यहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से लोग मजबूर होकर 37 किमी दूर टनकपुर अस्पताल ही जाना पसंद करते हैं। बारिश के मौसम में बीमारों का इलाज करना लोगों के लिए मुश्किल होता है। पांच किमी डोली से बीमारों को ले जाते हैं।
कोट
क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। इलाज के लिए 37 किमी दूर टनकपुर अस्पताल जाना पड़ता है। पांच किमी पैदल तो 32 किमी वाहन से सफर करना पड़ता है। - गणेश राम, पंचायत प्रतिनिधि।
कोट
गर्भवतियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नजदीक में कोई अच्छा अस्पताल नहीं होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। - गीता, प्रधान, नौलापानी।