{"_id":"65340a9696137e06fa03d944","slug":"365-lease-leases-of-tanakpur-city-area-will-be-renewed-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1358-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर नगर क्षेत्र के 365 लीज पट्टों का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर नगर क्षेत्र के 365 लीज पट्टों का होगा नवीनीकरण
Sat, 21 Oct 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर पालिका की बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष और सभासद आदि। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शनिवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें जनहित के लगभग तीन दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए।
डेंगू, मलेरिया को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने, कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने, दीपावली के अवसर पर मुख्य चौराहे पर स्वागत और बाजार में सजावटी लाइट लगाने, महिला समूह जल्द गठन करने, नए वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था, नगर क्षेत्र में 365 लीज पट्टों का नवीनीकरण कराने, नगर के अन्य वार्डों की भूमि का विनिमितीकरण और तहसील से नगर क्षेत्र की समस्त भूमि के अभिलेख नगर पालिका को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वहां पालिका सभासद हबीब अहमद, कपिल उप्रेती, योगेश पांडे, रईस अहमद, पूजा टम्टा, सविता बिष्ट, तुलसी कुंवर, मनोनीत सभासद केदार दत्त जोशी, अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, बसंत राज चंद, विनोद चंद्र बिष्ट आदि थे। संवाद