फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भारत-नेपाल के संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे दोनों देशों के पत्रकार

भारत-नेपाल के संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे दोनों देशों के पत्रकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल के संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे दोनों देशों के पत्रकार
टनकपुर (चंपावत)। भारत और नेपाल के पत्रकारों ने संगोष्ठी आयोजित कर दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बूम स्थित रियल लाइफ एडवेंचर के कैंप में एसयूडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में नेपाल पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद आचार्य ने कहा कि भारत-नेपाल में रोटी-बेटी के संबंधों को मजबूत बनाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने दोनों देशों के पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल बनाने की जरूरत पर बल दिया।


इस दौरान तय किया गया कि हर छह माह में दोनों देशों के पत्रकारों की संगोष्ठी बारी-बारी से दोनों देशों में आयोजित की जाएगी। नेपाल पत्रकार महासंघ के केंद्रीय सदस्य श्याम भट्ट, महासंघ के कंचनपुर जिलाध्यक्ष विष्णु अवस्थी, राष्ट्रीय पार्षद अशोक पांडेय, नेपाल प्रेस काउंसिल की बोर्ड सदस्य संगीता खड़का, नेपाल प्रेस काउंसिल के उप प्रशासनिक अधिकृत राम प्रसाद पोखरेल प्रेस सेंटर नेपाल कंचनपुर के अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जताई।
विज्ञापन


संगोष्ठी में एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश सचिव नवीन देउपा, देवेंद्र देवा, विनोद चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, रूपेश प्रजापति, महेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed