{"_id":"5b9014a6867a55013a6c3c20","slug":"31536169126-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत:छुट्टी के दिनों में छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं शिक्षक पचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत:छुट्टी के दिनों में छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं शिक्षक पचौली
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बिसारी राजकीय उच्चतर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए रविवार पढ़ाई वाला दिन रहता है। रविवार को छात्र सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद, भाषण, लोक नृत्य, नाटक, कविता के अलावा बेटी बचाओ और नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी हासिल करते है। 2015 में राज्यपाल पुरस्कार से नवाजे जा चुके यहां के शिक्षक रबीश पचौली की इस पहल का नतीजा है कि स्कूल का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन रहता आया है।
स्कूल की इसी खूबी के चलते यहां की छात्र संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। इस वक्त यहां 37 छात्र पढ़ रहे हैं। छात्र-छात्राओं को खुद करके सीखाने की शिक्षक पचौली का शैली से दूसरे गांवों के बच्चे भी यहां आने को प्रेरित हो रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन की पंजिका में हर दिन की साफ-सफाई का विवरण, शिक्षक डायरी में हर रोज होने वाली पढ़ाई का ब्योरा रखा जाता है।
विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को पढ़ाने के उपाय के साथ हर छात्र की अलग से पुस्तिका बनाई गई है। निर्धन छात्रों के लिए कॉपियां, पेन आदि देना। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले 15 छात्रों को पिछले साल छात्र 250 रुपये का पुरस्कार दे प्रेरित किया गया।