फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सब स्टेशन के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू

सब स्टेशन के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू

Sat, 30 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सब स्टेशन के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सब स्टेशन के खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को बदलने का काम जोरों पर चल रहा है। ट्रायल के बाद आगामी तीन दिनों बाद क्षेत्र में पिछले एक माह से चल रही लचर विद्युत व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
करीब एक माह से बनबसा सब स्टेशन का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति दूसरे ट्रांसफार्मर से की जा रही थी। लोड अधिक होने के कारण क्षेत्र में रोस्टिंग कर बारी बारी से तीनों फीडरों पर विद्युत सप्लाई की जा रही है। यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि शनिवार से बनबसा सबस्टेशन के खराब हो चुके पांच एमबीए के एक ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू हो गया है। बताया कि तीन दिनों तक टेस्टिंग के बाद क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था पूर्व की भांति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन


बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश
बनबसा। क्षेत्र में घंटों चल रही विद्युत कटौती के चलते उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने पूरे वोल्टेज के साथ नियमित बिजली आपूर्ति करने की मांग उठाई है। आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष भरत भंडारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर पाटनी, ग्रामप्रधान गीता देवी, अरुण कुमार, माला देवी, सुधा बिष्ट, पुष्पा पांडेय, रानी कापड़ी आदि ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक न होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed