फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आधी रात को लालटेन के सहारे पानी भर रही हैं महिलाएं

आधी रात को लालटेन के सहारे पानी भर रही हैं महिलाएं

Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आधी रात को लालटेन के सहारे पानी भर रही हैं महिलाएं

विज्ञापन
चंपावत। जिले में पेयजल संकट बरकरार है। कई इलाकों के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत चौड़ाराजपुरा के ढोलंगा तोक में महिलाएं रात को नौलों से पानी भर रही हैं। जिससे इनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि यहां महिलाएं आधी रात को लालटेन के सहारे पानी भरने को मजबूर हैं।

ग्राम प्रधान अनीता देवी और गोपाल सिंह ने बताया कि चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत की बड़ी आबादी की प्यास बुझाने के लिए दो दशक पूर्व पेयजल योजना बनाई गई थी। बीते कुछ वर्षों से ग्राम पंचायत के ढोलंगा तोक में गर्मियों में पेयजल किल्लत होने लगी है। क्षेत्र के 32 परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पेयजल लाइन में पानी नहीं आ रहा है। जिस वजह से यहां के लोग पूरी तरह से एकमात्र नौले पर निर्भर हो गए हैं। अब इस नौले में पानी कम होता जा रहा है। महिलाओं को रात के अंधेरे में पानी भरना मजबूरी बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन


ढोलगा तोक की लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, ममता देवी, नीलावती, तुलसी देवी और चंचला देवी का कहना है कि नौले का पानी दिन में खत्म हो जा रहा है। जिस कारण आधी रात तक पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रात में जंगली जानवरों का खतरा अलग से बना हुआ है। उधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत का कहना है कि दुधारी स्रोत में पानी की गिरावट आने से दिक्कत हो रही है। जिस वजह से ढोलंगा तोक में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में एक दिन छोड़ कर हो रही आपूर्ति
चंपावत। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगरीय हिस्से में भी पेयजल किल्लत बनी हुई है। तल्लीहाट, मल्लीहाट, भैरवा, मोटरस्टेशन, जीआईसी रोड, कनलगांव, गोरलचौड़ रोड आदि क्षेत्रों में एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत ने बताया कि पेयजल समस्या को देखते हुए अप्रैल से टैंकर और पिकअप के जरिए पानी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed