फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी सड़क से धौनरावत का स्कूल भवन खतरे में

बारहमासी सड़क से धौनरावत का स्कूल भवन खतरे में

Sat, 17 Feb 2018 09:37 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क से धौनरावत का स्कूल भवन खतरे में
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग के कारण प्राथमिक विद्यालय धौनरावत का भवन खतरे की जद में आ गया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों की ओर से एडीएम, सीईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्कूल के पास मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाने पर भी विरोध जताया। अभिभावकों का कहना था कि सड़क निर्माण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी तक कटिंग की जा रही है। इससे भविष्य में स्कूल में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। बरसात होने पर मिट्टी के कटाव के साथ स्कूल भवन जमींदोज हो सकता है। उन्होंने स्कूल के पास डंपिंग जोन बनाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि डंपिंग जोन से स्कूल में लगातार अत्यधिक धूल जा रही है। इससे बच्चों के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों का स्वास्थ्य भी धूल की वजह से प्रभावित हो रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान श्याम प्रसाद ने सड़क की कटिंग स्कूल भवन से दूर करने, स्कूल के पास से डंपिंग जोन हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति ने एडीएम, सीईओ को ज्ञापन सौंपा
स्कूल के पास डंपिंग जोन बनाने पर विरोध जताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed