फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आग लगने से घर समेत हजारों का सामान नष्ट

आग लगने से घर समेत हजारों का सामान नष्ट

Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से घर समेत हजारों का सामान नष्ट

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्राम देवीपुरा में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से एक ग्रामीण का कच्चा मकान और अंदर रखा घरेलू सामान जल गया। रसोई गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली थी, लेकिन समय रहते गैस सिलेंडर की आग बुझा देने से बड़ा हादसा होने से बच गया। नेटवर्क न होने से ग्रामीण पुलिस और दमकल को सूचित नहीं कर पाए। इस कारण पीड़ित परिवार ने पूरी रात खुले में बिताई।


बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव देवीपुरा में ग्रामीण हीराबल्लभ पंत पुत्र दयानंद पंत के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। बताया कि उक्त ग्रामीण के घर पर दोपहर का खाना बनाया जा रहा था। हीराबल्लभ की पत्नी घर के ऊपरी हिस्से पर चावल लेने गई थी। जब वो नीचे रसोई में आई तो आग की लपटें उठती देख उसने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि पीड़ित परिवार का घर, फ्रिज, टीवी, पंखे, गैस सिलेंडर के अलावा कपड़े आदि सभी सामान जलकर नष्ट हुए हैं। गृहस्वामी ने करीब 75 हजार रुपयों का नुकसान बताया है। सूचना पर शुक्रवार को पटवारी वीरेंद्र कुमार ने करीब साठ हजार रुपये के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। नेपाल सीमा के निकट बसे होने ओर मोबाइल नेटवर्क न होने से देवीपुरा वासी घटना की सूचना पुलिस को नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed