फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराएंगे

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराएंगे

Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराएंगे

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम धर्मशाला प्रबंधन समिति की बैठक में धर्मशाला स्वामियों के हितों की रक्षा के साथ ही समिति के स्तर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल का गठन कर सक्रिय सदस्य भी बनाए गए हैं।
भैरव मंदिर कुशलियाखेड़ा में समिति अध्यक्ष प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में कहा गया कि समिति का मुख्य उद्देश्य धर्मशाला स्वामियों के हितों की रक्षा कर मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को धाम क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मुहैया करना है। कहा गया कि समिति आगामी शारदीय नवरात्रों से अपने उद्देश्य के अनुरूप पूरी निष्ठा से काम करेगी। बिजली, पानी की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ ही नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत हर सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में समिति के संरक्षक मंडल का गठन कर नित्यानंद भट्ट, उचौलीगोठ ग्राम प्रधान सुरेश सिंह महर, नारायण सिंह महर, नेत्रबल्लभ तिवारी को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा दुर्गा दत्त पांडेय, आनंदप्रकाश गुप्ता, नाथ दत्त पांडेय, महेश चंद्र पांडेय, विशन दत्त भट्ट, चतुर सिंह महर, सुरेश चंद्र तिवारी, कमलाकांत भट्ट, हेम चंद्र पांडेय, गोवर्धन पांडेय को समिति का सक्रिय सदस्य बनाया गया है। बैठक में पूरन पांडेय, सुभाष पांडेय, सुरेश तिवारी, खीमानंद पांडेय, अंबा दत्त तिवारी, नरेश पांडेय, हरीश पांडेय, मथुरा दत्त तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed