{"_id":"597a29804f1c1b32398b4943","slug":"31501178240-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों को मानव तस्करी रोकथाम का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों को मानव तस्करी रोकथाम का दिया प्रशिक्षण
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि) स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी की सी कंपनी के कैंप कार्यालय में कार्यशाला आयोजित कर एसएसबी के अधिकारियों व जवानों को मानव तस्करी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल के उप निरीक्षक मो. शलाउद्दीन व हैड कांस्टेबल रवि कुमार जोशी ने मानव तस्करी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सीमा पार से होने वाली मानव तस्करी को रोकने और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। कार्यशाला में एसएसबी के सहायक कमांडेंट भूषण सहाय चंद राय, उप निरीक्षक इंदु भूषण कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार दास, मातवर सिंह, सोबन सिंह के अलावा एसएसबी के दो दर्जन से अधिक जवानों ने प्रतिभाग किया।