फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शराब की दुकान के विरोध में 12 वें दिन भी धरना जारी

शराब की दुकान के विरोध में 12 वें दिन भी धरना जारी

Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में 12 वें दिन भी धरना जारी
नगर के बजरंगबली वार्ड से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों का धरना प्रदर्शन 12 वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने शराब की दुकान मोहल्ले से हटाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। आंदोलनकारियों का कहना था कि जब तक उनके मोहल्ले से शराब की दुकान नहीं हटती उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को तहसील परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन में नगर के विभिन्न मोहल्ले से लोग पहुंचे हुए थे। लोगों का कहना था कि आबकारी विभाग उनके मोहल्ले से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट करने में हीलाहवाली कर रहा है। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन भूपाल मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि उनके द्वारा पिछले एक माह से अधिक समय से शांतिपूर्वक ढंग से अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना था कि यदि प्रशासन द्वारा उनके मोहल्ले से शराब की दुकान नहीं हटाई जाती तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में सभासद परवीन रजा, विनीता देवी, हंसा देवी, मेहनाज, कमला, द्रोपदी देवी, अनीता देवी, ममता देवी, गीता देवी, राजा खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed