{"_id":"5f9db4488ebc3e3b4b419fe6","slug":"30-runners-race-for-national-unity-in-tanakpur-tanakpur-news-hld40253093","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में 30 धावकों ने लगाई राष्ट्रीय एकता की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में 30 धावकों ने लगाई राष्ट्रीय एकता की दौड़
विज्ञापन
टनकपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई रिले रेस के प्रतिभागी धावक, आयोजक और अतिथि।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेल विभाग की ओर से बनबसा से टनकपुर स्टेडियम तक 15 किमी लंबी रिले रेस का आयोजन किया गया। सीओ विपिन चंद्र पंत ने हरी झंडी दिखा कर रेस का शुभारंभ किया। स्टेडियम मैदान में समापन पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और तहसीलदार खुशबू पांडेय ने प्रतिभागी धावकों को पुरस्कार बांटे।
एनएचपीसी से शुरू हुई रेस बनबसा के पाटनी तिराहे, टनकपुर की पीलीभीत चुंगी से बाजार के मुख्य चौराहों से होकर स्टेडियम मैदान पहुंची। रेस में अंडर 19 आयु वर्ग और ओपन वर्ग के 30 धावकों ने प्रतिभाग किया। हर धावक से एक-एक किमी की रेस कराई गई। एसडीएम और तहसीलदार ने रेस का समापन किया। इससे पूर्व प्रतिभागी धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, वरिष्ठ खिलाड़ी, कोच लक्ष्मण सिंह पाटनी, कोच मुकेश शर्मा, रेखा पांडे, भानु प्रताप, सूरज पांडेय, हीरा गिरी, मोहन सिंह, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसएसआई योगेश दत्त, स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट प्रीतम लाल, चालक धर्मवीर ने सहयोग दिया।
इन खिलाड़ियों ने किया रिले रेस में प्रतिभाग
अंडर 19 आयु वर्ग में जतिन चंद, चरनजीत सिंह, चांद बाबू, अनुज वर्मा, सलमान, रोहित सिंह, अमन खान, मोहित सिंह, दीपेश चंद, रजत महर, विकास सिंह, अजय निषाद, नितिश सिंह, जतिन चंद, चेतन चंद ने और ओपन आयु वर्ग में रोहित कुमार, सूरज पांडेय, रमेश सिंह, दिव्यांशु राणा, अनुज चौहान, रितेश बटाला, अंशु, राजीव कुमार, नीरज भंडारी, गौरव चंद, आदित्य चंद, शुभम सिंह, कमल किशोर, हीरा गिरी, मनोज ने रिले रेस में प्रतिभाग किया।