{"_id":"692b2cb9ebe014ad4f086307","slug":"282-deliveries-took-place-in-ambulance-vehicles-in-the-state-in-the-last-seven-months-champawat-news-c-229-1-cpt1001-132419-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पिछले सात माह में प्रदेश में एंबुलेंस वाहन में हुए 282 प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पिछले सात माह में प्रदेश में एंबुलेंस वाहन में हुए 282 प्रसव
Sat, 29 Nov 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राज्य में गर्भवतियों के लिए 108 एंबुलेंस वाहन सेवा वरदान साबित हो रही है। राज्य में पिछले सात माह में एंबुलेंस वाहन से 17,997 गर्भवतियों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाया गया है जबकि पूरे प्रदेश में एंबुलेंस वाहन में सात माह में 282 सुरक्षित प्रसव कराए गए।
हरिद्वार में सबसे अधिक 40 प्रसव कराए गए हैं। देहरादून में 38, उत्तरकाशी में 35 और ऊधमसिंह नगर में 33 सफल प्रसव एंबुलेंस वाहन में हुए हैं। प्रदेश में 108 एंबुलेंस वाहन ने समय पर गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाकर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ को मजबूत करने का काम किया है। इसमें सबसे आगे हरिद्वार में 4404 गर्भवतियों को अस्पताल तक समय से पहुंचाया गया। ऊधमसिंह नगर में 3518 और देहरादून में 3418 गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाया गया। चंपावत जिले में पिछले सात माह में 376 गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाया तो एंबुलेंस में छह गर्भवतियों के सुरक्षित प्रसव कराए गए। संवाद
कोट-
प्रदेश में 108 एंबुलेंस वाहन सेवा गर्भवतियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। कई बार आपात स्थितियों में सुरक्षित प्रसव भी कराए गए हैं। - सुधीर बिजल्वाण, वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनेजर, आपातकालीन सेवा 108 देहरादून
विज्ञापन
29सीपीटी04पी- एंबुलेंस वाहन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
108 आपातकालीन सेवा गर्भावस्था डेटा अप्रैल -अक्तूबर तक
जिला गर्भावस्था एंबुलेंस में डिलीवरी
हरिद्वार 4404 40
ऊधमसिंह नगर 3518 33
देहरादून 3418 38
नैनीताल 1366 31
उत्तरकाशी 940 35
पिथौरागढ़ 801 16
टिहरी 753 23
पौड़ी 744 21
अल्मोड़ा 491 16
चमोली 458 11
रुद्रप्रयाग 369 08
बागेश्वर 359 04
चंपावत 376 06