फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   280 tourists will reach Tanakpur from Pune today by Manaskhand Express train.

Champawat News: मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन से आज पुणे से टनकपुर पहुंचेंगे 280 पर्यटक

Wed, 24 Apr 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
280 tourists will reach Tanakpur from Pune today by Manaskhand Express train.
पर्यटकों को लेकर आने वाली मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। - फोटो : ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल गांव में आग से जला मकान
चंपावत। उत्तराखंड के मानसखंड मंदिरों तक देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाए जाने को लेकर पुणे से पहली बार मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सेवा शुरू की गई है। इसके तहत बुधवार को इस ट्रेन में देश-विदेश के 280 पर्यटक मानसखंड यात्रा पर चंपावत सहित अन्य स्थानों का भ्रमण करेंगे। प्राचीन भारतीय ग्रंथों के अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को मानसखंड के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड के सहयोग से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के उन स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड एक्सप्रेस (एक विशेष पर्यटक ट्रेन) शुरू की है जिन स्थानों को लोग कम ही जानते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन को पांच करोड़ रुपये की लीज पर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 280 यात्री टनकपुर रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत पारंपरिक भारतीय तरीके से आरती, टीका लगाकर पुष्प वर्षा से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों का कराया जाएगा भ्रमण
11 दिन और 10 रात की यात्रा में यात्री नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, चौकोड़ी, पूर्णागिरि मंदिर, हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट, सूर्य मंदिर कटारमल अल्मोड़ा, कैंची धाम, चितई गोलू देवता, जागेश्वर धाम, शारदा घाट, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, नानकमत्ता और चंपावत क्षेत्रों में जाएंगे।
एक्सप्रेस ट्रेन में उकेरी गई है राज्य की सांस्कृतिक विरासत

चंपावत। मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन का सफर थ्री एसी है। पर्यटकों की सुविधा के लिए एक कंपार्टमेंट में केवल चार बर्थ हैं। ट्रेन के बाहर उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक, स्थापत्य और आध्यात्मिक विरासत उकेरी गई है। पैंट्री कार कोच पर उत्तराखंडी व्यंजनों को दर्शाया गया है जबकि दूसरे कोच पर राज्य के विभिन्न परिधान पहने हुए लोगों के चित्र हैं। डिब्बों पर विभिन्न मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी दर्शाया गया है। संवाद
विभिन्न होटल और होम स्टे में रुकेंगे पर्यटक

चंवत। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि टनकपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को कई जगहों पर ले जाया जाएगा जहां वे होटल और होम स्टे में रुकेंगे। पर्यटन विकास परिषद ने रेलवे के साथ इस संबंध में एमओयू साइन किया है जिसके तहत रेलवे ने प्रति यात्री इस यात्रा के लिए 28 हजार 20 रुपये लिए हैं। संवाद




चाय बागान, बालेश्वर और मायावती आश्रम के करेंगे दीदार

चंपावत। मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन से आने वाले पर्यटकों को चंपावत जिला मुख्यालय के चाय बागान, ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम का दीदार कराया जाएगा। मानसखंड मंदिर माला की अगली यात्रा पुणे से ही 22 मई को प्रस्तावित है जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा जून में भी दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अलग-अलग स्थानों से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed