{"_id":"5d8ba2b88ebc3e01307721e2","slug":"248-youth-could-cross-the-hurdle-tanakpur-news-hld358064861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भरती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भरती जारी
विज्ञापन
बनबसा सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में सेना छावनी स्थित चांदमारी मैदान (फायरिंग रेंज) में सेना भर्ती रैली जारी है। पांचवें दिन बुधवार को अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण, चौखुटिया, सल्ट एवं रानीखेत तहसील से आए 2306 युवकों ने दौड़ लगाई। बृहस्पतिवार यानी (आज) अल्मोड़ा जिले की शेष पांच तहसीलों के युवकों की भर्ती की जाएगी।
बनबसा स्थित सेना छावनी के फायरिंग रेंज मैदान में पांचवें दिन बुधवार को अल्मोड़ा जिले की चार तहसीलों भिकियासैंण, चौखुटिया, सल्ट एवं रानीखेत से आए युवकों की भर्ती आयोजित हुई। आगरा बीआरओ डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल अभय सिंह के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 2306 युवकों ने दौड़ लगाई। जीडी के 1511, ट्रेडमैन के 585, टेक्निकल के 98, नर्सिंग असिस्टेंट के 72 और क्लर्क के 40 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में प्रतिभाग किया।
बीआरओ निदेशक कर्नल अभय सिंह ने बताया कि सेना भर्ती में होने वाली दौड़ में 248 युवक पहले चक्र में सफल रहे। उक्त युवकों का फिजिकल टेस्ट और मेडिकल किया जाएगा। मेडिकल के बाद सफल रहे अभ्यर्थियों को आगामी दिसंबर में होने वाली लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। बीआरओ के अधिकारियों, कर्मचारियों, एमआई, सेना पुलिस, बनबसा सेना छावनी स्थित 22 सिख रेजीमेंट के अधिकारी और जवानों के अलावा जिला प्रशासन के लोगों ने भर्ती में सहयोग दिया। बृहस्पतिवार (आज) को अल्मोड़ा की द्वाराहाट, सोमेश्वर, जैंती, भनौली और अल्मोड़ा तहसीलों के युवकों की भर्ती होगी।