फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   243 elderly and 56 disabled people will vote from home

Champawat News: 243 बुजुर्ग और 56 दिव्यांग करेंगे घर से मतदान

Wed, 03 Apr 2024 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Apr 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
243 elderly and 56 disabled people will vote from home

विज्ञापन
चंपावत। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 243 बुजुर्ग और 56 दिव्यांग मतदाता घर पर बैठकर मतदान करेंगे। चंपावत जिले में लोकसभा के लिए आठ अप्रैल से वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को घर में मतदान की सुविधा दी गई है।

चंपावत विधानसभा में 32 बुजुर्ग और लोहाघाट विधानसभा में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 211 बुजुर्ग मतदाता है। निर्वाचन विभाग की ओर से इन सभी बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान आठ, नौ और 10 अप्रैल को तीन राउंड में मतदान कर्मी इन बुजुर्ग मतदाताओं के घर पर दो राउंड में जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए 34 टीमों का गठन कर लिया गया है। इच्छुक बुजुर्ग मतदाताओं की ओर से प्राप्त आवेदन के अनुसार प्रारूप 12डी के तहत पंजीकृत किया गया है। जिले में 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 1333 बुजुर्ग मतदाता पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



56 दिव्यांग मतदाता भी घर से डालेंगे वोट

चंपावत। निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के दोनों विधानसभाओं के 56 दिव्यांग मतदाता भी आठ नौ और 10 अप्रैल को लोकसभा के लिए होने वाले मतदान के लिए इच्छुक दिव्यांग मतदाता घर से वोट कर सकेंगे। चंपावत विधानसभा में 39 दिव्यांग मतदाता और लोहाघाट विघानसभा में 17 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इन सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के लिए घर घर मतदान की सुविधा दी जा रही है। जिले में 2375 दिव्यांग पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed