फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   2.43 crore will improve the condition of government school buildings.

Champawat News: 2.43 करोड़ से सुधरेगी सरकारी स्कूलों के भवनों की दशा

Mon, 29 Sep 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
2.43 crore will improve the condition of government school buildings.
चंपावत। जिले में बदहाल सरकारी स्कूलों के भवनों की सूरत बदलने की कवायद की जा रही है। 2.43 करोड़ रुपये की लागत से इसमें 21 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और 11 इंटर काॅलेजों के भवनों की रम्मत की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के कई प्राथमिक, माध्यमिक और इंटर कॉलेज के भवन जर्जर हालत में हैं। इससे बच्चों और शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से बदहाल 32 सरकारी स्कूलों के भवनों को मरम्मत के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। विभाग के ईई बृजमोहन आर्य ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर के बाद चयनित फर्म की ओर से मरम्मत कार्य शुरु कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राइंका देवीधुरा, बापरू, तामली, डोबाभागू, बरदाखान, मंच, राउमावि नरसिंहडांडा, पछनई, राप्रावि मंच, काकड़, बोयल, चमौला, गुरखोली, गूंठ गरसाड़ी, धौन सहित अन्य विद्यालयों के भवनों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed