फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24 mothers will get Kamla Nehru Award

24 छात्र-छात्राओं की माताओं को मिला कमला नेहरू पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
24 mothers will get Kamla Nehru Award
चंपावत। जिला मुख्यालय के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के 24 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार मिलेगा। कमला नेहरू पुरस्कार के लिए इंटरमीडिएट में नौ और हाईस्कूल में 15 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में ससम्मान उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

चयनित छात्र-छात्राओं की माताओं को राज्य सरकार की ओर से सम्मान स्वरूप धनराशि पुरस्कार में दी जाती है। प्रधानाचार्य डॉ.मदन सिंह पाल ने बताया कि वर्ष 2020 में बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें इंटरमीडिएट में प्रिया सेठी, मनोज जोशी, पंकज जोशी, सुनीता भट्ट, देवेश भट्ट, निहारिका पांडेय, सोमिया पांडेय, राहुल महर और कविता जोशी तथा हाईस्कूल में मोहित जोशी, निर्मला जोशी, मनीष कुमार, दिव्या भट्ट, बबीता दिगारी, गौरव जोशी, पुष्पेंद्र बिष्ट, पीयूष जोशी, अक्षय जोशी, उत्कर्ष पटवा, अभिषेक महर, रितिक सिंह, मात्रिका, चेतन गडक़ोटी तथा बबीता महराना का चयन हुआ है। बुधवार को प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य के साथ ही अन्य आचार्यों ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed